Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराबी प्रवासी मजदूर ने 5 वर्षीय बच्चे को किडनैप कर किया कुकर्म, गुदा में डंडा घुसेड़ कर की हत्या

September 11, 2025

शराबी प्रवासी मजदूर ने 5 वर्षीय बच्चे को किडनैप कर किया कुकर्म, गुदा में डंडा घुसेड़ कर की हत्या

होशियारपुर: मंगलवार बाद दोपहर होशियारपुर के मोहल्ला न्यू दीप नगर में हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए शराबी प्रवासी मजदूर ने एक 5 वर्षीय बच्चे को किडनैप करने के बाद कुकर्म करने के बाद गुदा में डंडा घुसेड़ हत्या कर दी। बच्चे के किडनैप की सूचना मिलते ही जिला पुलिस समेत जिला पुलिस प्रमुख संदीप मलिक के साथ बच्चे की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर जुट गई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चैक करते हुए किडनैपर को काबू कर लिया था। मगर बहुत ज्यादा शराबी हालत में होने के चलते वह कुछ भी बता नहीं रहा था। मगर पुलिस की तरफ से लगातार छित्तर परेड़ के चलते प्रवासी मजदूर ने बताया कि उसने बच्चे को मौत के घाट उतार कर शव श्मशानघाट के पास छोड़ दिया है।

बच्चे की मौत का समाचार सुनते ही बेसुध हुई मां कुलविंदर कौर पत्नी अमनदीप सिंह ने बताया कि उसका पांच वर्षीय बेटा हरवीर सिंह अपनी बहन 9 वर्षीय जैसमीन के साथ मंगलवार शाम करीब 4 बजे गुरु द्वारा साहिब माथा टेकने गए थे। वापसी पर हरवीर सिंह दुकान से टॉफी लेने के लिए रु क गया। जैसमीन अकेली ही घर आ गई तो मां ने हरवीर सिंह के बारे पूछा तो जैस्मीन ने कहा कि वह गली में खेल रहा है । मगर कुछ देर बाद जब उसने गली में जाकर देखा तो गली में कोई भी दिखाई नहीं दिया। घबराहट के चलते वह हरवीर की तलाश इधर उधर करने लगी जब हरवीर का कुछ भी पता नहीं चला तो वह इलाका निवासियों को साथ लेकर थाना पहुंच गई। पुलिस ने ने सीसीटीवी की फुटेज चैक करते हुए किडनैपर नन्नू यादव को काबू कर बच्चे के बारे पूछताछ की तो उक्त आरोपी ने सारी सच्चाई बयान कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें