Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसान की सोते समय धारदार हथियार से हत्या

September 9, 2023

किसान की सोते समय धारदार हथियार से हत्या

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के विजईमऊ गांव में चक्की पर सो रहे एक किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने शनिवार को बताया कि विजईमऊ गांव निवासी हरिशचंद्र पटेल (54) के घर से 500 मीटर दूर एक ट्यूबवेल और आटा चक्की है, जहां वह शुक्रवार रात सो रहा था। मिश्र के मुताबिक, देर रात किसी ने धारदार हथियार से वार कर पटेल की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें