Site icon Dainik Savera Times

Honeymoon की जगह को लेकर हुए विवाद के बाद ससुर ने दामाद पर फेंका तेजाब

Maharashtra

Maharashtra

ठाणे : Maharashtra के ठाणे जिले में 29 साल के एक नवविवाहित युवक पर उसके ससुर ने हनीमून स्थल को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कल्याण क्षेत्र के बाजारपेठ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एसआर गौड़ ने बताया कि दामाद इबाद अतीक फाल्के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी जाकी गुलाम मुर्तजा खोतल (65) फरार है। गौड़ ने कहा कि प्राथमिकी के अनुसार, फाल्के ने हाल ही में खोतल की बेटी से शादी की थी और वह हनीमून के लिए कश्मीर जाना चाहता था, लेकिन उसके ससुर की इच्छा थी कि बेटी-दामाद विदेश में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करें, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात फाल्के घर लौटा और अपनी गाड़ी सड़क के पास खड़ी कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि खोतल, जो अपनी कार में बैठकर फाल्के का इंतजार कर रहा था, उसकी तरफ दौड़ा और कथित तौर पर उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा और शरीर झुलस गया। अधिकारी के अनुसार, खोतल अपनी बेटी की शादी फाल्के से खत्म करना चाहता था। वह फिलहाल फरार है और हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खोतल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 124-1 (तेजाब के इस्तेमाल से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 351-3 (आपराधिक धमकी) और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version