नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र से वक्फ संपत्ति से जुड़ा एक गंभीर और पहला मामला सामने आया है। आरोप है कि सरनिया गांव की तीन बीघा सरकारी जमीन को कब्रिस्तान बताकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया और उसे एक फर्जी ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड करवा दिया गया। आइए जानते है इस पूरे मामले को विस्तार से…
मजार बनाकर बनाया गया ट्रस्ट
आपको बता दें कि इस पूरे मामले की शिकायत गांव के ही निवासी पुत्तन शाह ने बरेली के एसएसपी से की थी। पुत्तन शाह ने बताया कि गांव के ही सब्जे अली नामक व्यक्ति ने एक फकीर सैय्यद हामिद हसन के नाम का सहारा लेकर कब्रिस्तान के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया। हामिद हसन की मौत के बाद वहां पक्की मजार बना दी गई, और फिर उस जमीन को दरगाह बताकर एक ट्रस्ट के नाम पर 24 नवंबर 2020 को रजिस्टर्ड करा लिया गया।
फर्जी ट्रस्ट में परिवार के सदस्य…
शिकायत में बताया गया है कि इस फर्जी ट्रस्ट का नाम ‘सैय्यद हामिद हसन दरगाह चैरिटेबल ट्रस्ट’ रखा गया। इसमें ट्रस्टी के तौर पर सब्जे अली ने खुद को, अपनी पत्नी जकीरा और चार बेटियों – फरहा नाज, गुलनाज, सना जाफरी और राहिला जाफरी को शामिल किया। इसके अलावा मनीष कुमार नामक व्यक्ति को भी ट्रस्ट में जोड़ा गया, जिसे इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। बता दें कि जमीन पर कब्जा करने के बाद झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का काम शुरू किया गया। वहां आने वाले लोगों से पैसे वसूले जाने लगे। जब पुत्तन शाह ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट भी की गई।
जांच में निकली सच्चाई, FIR दर्ज
एसएसपी के आदेश पर जब राजस्व विभाग ने जमीन की जांच की, तो यह पुष्टि हुई कि जमीन सरकारी संपत्ति है और वास्तव में कब्रिस्तान की जमीन है जिस पर अवैध कब्जा किया गया है। जांच के बाद सीबीगंज थाना में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह एफआईआर वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बाद बरेली में दर्ज पहला मामला है, जिससे यह साफ हो गया है कि कुछ लोग सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से वक्फ संपत्ति बनाकर निजी लाभ उठा रहे थे।
किस-किस के खिलाफ दर्ज हुई FIR ?
इस मामले में जिन 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं…
पुलिस कर रही गंभीरता से जांच…
यह मामला वक्फ संपत्ति कानून के दुरुपयोग का एक उदाहरण बन गया है। अब पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि इस तरह के और फर्जी मामलों को भी खोजा जाए और सख्त कदम उठाए जाएं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...