Site icon Dainik Savera Times

इस इलाके में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, पत्नी हिरासत में

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार सुबह कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नीलगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वजीर पार्क कॉलोनी में सुबह पांच बजे हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू (60 वर्ष) को उनके घर पर सिर में गोली मार दी गई। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि पारिवारिक जमीन विवाद के चलते हत्या की गई। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले खान की हत्या का प्रयास भी किया गया था।

Exit mobile version