Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

April 8, 2024

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

कोटा। राजस्थान के कोटा में रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करने वाली 40 वर्षीय यह विवाहिता दिहाड़ी मजदूरी का भुगतान लेकर शुक्रवार की रात रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में नहर किनारे के सुनसान रास्ते से अपने घर लौट रही थी, तो उसे अकेला पाकर तीन-चार युवकों ने उसे रोक लिया और पहले उसके साथ मारपीट कर मजदूरी की रकम छीन ली और बाद में ड़रा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया।
पुलिस ने इस मामले में कमलेश कोली (25), विष्णु गौतम (23),शाकिर हुसैन (24) और गजेंद्र तंवर (24) को गिरफ्तार कर लिया और अब उनके साथियों की तलाश की जा रही है। तीन बच्चों की मां महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और कोटा में अपने पति के साथ रहकर दिहाड़ी मजदूर करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें