Site icon Dainik Savera Times

इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिले से चार उग्रवादी गिरफ्तार

Punjab drug smugglers

Punjab drug smugglers

इंफाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिलों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो उग्रवादियों को सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के रूपमहल टैंक इलाके से गिरफ्तार किया गया। वे रूपमहल टैंक क्षेत्र में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) और पीआरईपीएके के दो उग्रवादियों को रविवार को तेंगनौपाल जिले से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने रविवार को चुराचांदपुर जिले के कांवपुई इलाके से हथियारों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक कोल्ट 7.65 एमएम ऑटो पिस्तौल और 9 एमएम पिस्तौल (देशी), मैगजीन, 16 अलग प्रकार के गोला-बारूद और अन्य सामान जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, स्टेटस शेयरिंग में मिलेगा नया प्राइवेसी कंट्रोल, जानिए कैसे

Exit mobile version