Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेटर कैलाश में गैंगवार: जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

September 13, 2024

ग्रेटर कैलाश में गैंगवार: जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। इस गोलीकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिम मालिक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पास के एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जिम मालिक को पांच गोलियां लगी हैं।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर के अलावा लोकल पुलिस, क्राइम टीम, एफएसएल की टीम और डीसीपी अंकित चौहान पहुंच गए। जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसका नाम नादिर शाह है और उसे अफगान मूल का बताया जा है।

सात से आठ राउंड चली गोलियां, पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटीं

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि रात लगभग 10:45 बजे ए ब्लॉक स्थित जिम के बाहर गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसे व्यक्ति को गोली लगी है, उसका नाम नादिर अहमद शाह है। यह पार्टनरशिप में जिम चलाता है। इस मामले में यह पता नहीं चल है कि आपसी रंजिश थी या क्या और मामला था। मामले की जांच की जा रही है। सात से आठ राउंड गोलियां चली हैं। इस मामले की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।

स्कूटी पर आए दो युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग

वहीं मौके पर मौजूद आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट राजेंद्र शारदा ने बताया कि स्कूटी पर दो युवक आए थे, जिन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की। उन्होंने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं। नादिर अहमद ने पांच से छह महीने पहले ही यहां जिम खोला था। जब वह जिम बंद करके गाड़ी में जाने लगे, तभी स्कूटी पर आये बदमाशों ने नादिर पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन कर रही है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीम में बनाई गई हैं। डीसीपी का कहना है टेक्निकल सर्वलिांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्दी मामले के बारे में पता लग जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें