Site icon Dainik Savera Times

आगरा में किशोरी के साथ दुष्कर्म, दर्जनों पर मामला दर्ज

आगरा ः ताजनगरी के निबोहरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले का जब पता चला की 16 वर्षीय किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसके परिजन कस्बे में चिकित्सक के पास दवाई दिलाने के लिए लेकर पहुंचे। तब किशोरी के पिरजनों को गर्भधारण होने की जानकारी हुई, तो परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने जब किशोरी से इस बारे पूछताछ की, तो गांव के ही रहने वाले युवक पर उसने गलत काम करने का आरोप लगाया। किशोर ने बताया कि आरोपी ने धमकी देता था कि किसी से अगर कहा तो तेरे पापा और चाचा को जान से खत्म कर दूंगा। किशोरी के परिजनों ने इस मामले बारे पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने 6 दर्जन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version