Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमिका ने बाइक के लिए छोड़ा, तो प्रेमी ने चिढ़ाने के लिए हर रोज लगा बदलने बाइक, अब पुलिस ने…

August 16, 2024

प्रेमिका ने बाइक के लिए छोड़ा, तो प्रेमी ने चिढ़ाने के लिए हर रोज लगा बदलने बाइक, अब पुलिस ने…

मथुरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक प्रमी-प्रेमिका का मामला सामने आया है। जहां, पर एक प्रेमी को उसकी प्रेमिका ने बाइक के लिए छोड़ दिया था। जिसके बाद उसने इतनी बाइकें चुराने लगा। अब तक एक प्रेमी ने प्रेमिका की खातिर 25 बाइक चोरी कीं। पुलिस और स्वाट टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उस पर बाइक नहीं थी, जिसकी वजह से प्रेमिका ने साथ छोड़ दिया था।

मथुरा के वृंदावन थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25 चोरी की बाइक बरामद हुईं। पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया है कि उसकी एक प्रेमिका थी, उसे घुमाने के लिए बाइक नहीं थी। इस पर प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया। तनाव में वह पहले नशे का आदी हुआ और फिर लोगों की बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। प्रेमिका को चिढ़ाने के लिए उसके सामने हर रोज बाइक बदल-बदलकर जाता था। अच्छे पैसे मिलने पर अलीगढ़-हाथरस के देहात इलाकों में लोगों को बाइक बिक्री कर देता था।

इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि हाल में वृंदावन से दो बाइक चोरी हुईं। पुलिस उन्हें तलाशने में लगी थी। जांच में राहुल सिंह निवासी पीरीगढ़ी, राया का नाम सामने आया। मंगलवार को उसकी लोकेशन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास कान्हा माखन जाने वाले रास्ते पर मिली। इस पर स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा के सहयोग से उसे वहां से पकड़ लिया गया। पूछताछ की गई तो उसने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से बरामद बाइक अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, हरियाणा नंबर की हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें