Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोवा पुलिस ने देह-व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार

January 19, 2024

गोवा पुलिस ने देह-व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार

पणजी। गोवा पुलिस ने यहां एक देह-व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो कथित तौर पर तटीय राज्य के एक रिसॉर्ट से संचालित हो रहा था। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, रिसॉर्ट ‘अमीर संरक्षकों‘ के लिए मुजरा की व्यवस्था करता था और यौन शोषण किया जाता था।

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि पुलिस की एक टीम ने उत्तरी गोवा के अश्वेम-पेरनेम में एक रिसॉर्ट पर छापा मारा और लगभग 23-24 साल की उम्र की दो युवतियों को छुड़ाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों युवतियां ‘भारत के उत्तरी हिस्से‘ से हैं।

दलवी ने कहा, ‘इस सिलसिले में हमने रिसॉर्ट के मालिक झारखंड के मूल निवासी विजय कुमार सरकार (44) और बिहार के उनके सहायक अजीत कुमार झा को गिरफ्तार किया है।‘ उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों को किए गए ऑनलाइन भुगतान सहित पीड़ितों के डिजिटल रिकॉर्ड और तस्वीरें एकत्र कीं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें संदेह है कि आरोपी अमीर ग्राहकों के लिए मुजरा की व्यवस्था करने में शामिल था। नृत्य करने वाली युवतियां पुरुष ग्राहकों से घिरी रहती हैं और नृत्य के बाद उनका यौन शोषण किया जाता है।‘

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं और अन्य दस्तावेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। उन्होंने कहा, ‘हम मुजरा में शामिल होने वाले संदिग्ध विभिन्न मेहमानों को पूछताछ के लिए बुलाएंगे।‘

दलवी ने आगे कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें