Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के 9 दिन बाद लाखों रुपये लेकर दुल्हन फरार, चूड़ी खरीदने के बहाने लगा गई चपत… जानें मामला

June 25, 2025

शादी के 9 दिन बाद लाखों रुपये लेकर दुल्हन फरार, चूड़ी खरीदने के बहाने लगा गई चपत… जानें मामला

बिहार डेस्क : बिहार के गोपालगंज जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन अपने पति को लाखों रुपये की चपत लगाकर फरार हो गई। शादी को सिर्फ 9 ही दिन बीते थे। दुल्हन ने अपने पति से कहा कि उसे चूड़ियां खरीदनी है। इसके बहाने वह अपने पति को बाजार ले गई। यहां से महिला किसी तरह चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गई।

जाते-जाते महिला अपने साथ 4 लाख रुपये कैश और सोने के गहने ले गई है। मामला सामने आने के बाद इलाके में लुटेरी दुल्हन की चर्चा जोरों पर है। यह मामला जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव का बताया जा रहा है। मामले में पति ने शिकायत देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित पति ने बताया कि दुल्हन ने उसे कहा था कि बगल के कुसौंधी हाई स्कूल से सर्टिफिकेट लेना है। यही कहकर वह उसको कुसौंधी मार्केट लेकर गई थी। वहां जाने के बाद चूड़ी की खरीदारी करने लगी। कुछ देर बाद महिला ने कहा कि बगल में उसकी सहेली रहती है। वह उससे मिलना चाह रही है और कुछ ही देर में लौट जाएगी। उसने पत्नी को जाने दिया।

गहने बेचकर जुटाया पैसा

इसके बाद मार्केट में पत्नी का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं लौटी। घटना के बाद अपने माता-पिता को फोन कर जानकारी दी तो पता लगा कि पत्नी अपने साथ घर में रखे 4 लाख रुपये भी ले गई है। यह पैसा उन लोगों ने गहने बेचकर कर्ज चुकाने के लिए रखा था। इसके बाद उन लोगों को ठगी किए जाने का अहसास हुआ।

पत्नी के अफेयर का शक

पति ने बताया कि उसकी शादी फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिश्र बतहां स्थित एक मैरिज हाल में हुई थी। उसकी पत्नी प्रयाग समइल गांव की रहने वाली है। परेशान पति ने अंदेशा जताया है कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है। वह उसके साथ ही फरार हुई है। उसके पैसों और गहनों की बरामदगी करवाई जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें