Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gurdaspur News : मायके से आई महिला सुबह सैर पर निकली, कुत्तों के झुंड ने नोचा, मौत

May 3, 2024

Gurdaspur News : मायके से आई महिला सुबह सैर पर निकली, कुत्तों के झुंड ने नोचा, मौत

गुरदासपुर: (अवतार)। गुरदासपुर में मायके आई हुईं एक महिला सुबह सैर के लिए घर से निकली तभी लावारिस कुत्तों के झुंड ने महिला को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले बारे जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मायके आई हुईं हरजीत वीरवार सुबह पांच बजे सैर के लिए घर से निकली थीं। तभी काफी समय तक वापस घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद गांव जागोवाल बेट के श्मशानघाट के पास उसका शव मिला।

वहीं, पास ही कुत्तों का झुंड भी बैठा था जिससे पता चला कि कुत्तों के झुडों ने ही हमला किया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। हरजीत कौर (25) के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी गांव खोजकीपुर निवासी हरजिंदर सिंह के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस कुत्तों की समस्या से निजात दिलाई जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें