CRIME NEWS: गुरुग्राम में एक 19 साल की लड़की के साथ बेहद दर्दनाक घटना हुई है। जहां, लड़की के लिव-इन पार्टनर ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता इस समय Safdarjung Hospital में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध
पीड़िता गुरुग्राम की एक नामी यूनिवर्सिटी से बायोटेक की पढ़ाई कर रही है और मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी शिवम (19) उससे शादी करने का वादा करता था। इसी भरोसे पर दोनों के बीच संबंध बने। लेकिन बाद में आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
तीन दिनों तक करता रहा अत्याचार
पीड़िता के अनुसार, आरोपी लगातार तीन दिन तक उसके साथ मारपीट और जबरदस्ती करता रहा। वह उस पर शक करता था और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था। 16 फरवरी को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
स्टील की बोतल से किया हमला
आरोप है कि आरोपी ने स्टील की बोतल से उसके सिर पर वार किया। उसका सिर दीवार और फर्नीचर से टकराया। यहां तक कि उसके सिर पर मटका भी फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसके पैर पर कई बार हमला किया। पीड़िता के हाथ, मुंह और पैर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
सेनिटाइजर डालकर लगाई आग
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर सेनिटाइजर डालकर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
न्यूड वीडियो बनाने का आरोप
पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके न्यूड वीडियो बनाए और उसे धमकी दी। उसने कहा कि वह उसे इतना मारेगा कि वह कभी चल नहीं पाएगी और मां भी नहीं बन सकेगी।
सोशल मीडिया ऐप से हुई थी दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा की शिवम से दोस्ती पिछले साल सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से हुई थी। उसके बाद दोनों ने मिलना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदलगई और बात शादी के वादे तक पहुंच गई। उसके बाद छात्रा और आरोपी लगभग डेढ़ से दो महीने से पीजी में लिव-इन में एक साथ रह रहे थे।

