Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरगुजा में मां-बेटी का फांसी पर लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

December 6, 2024

सरगुजा में मां-बेटी का फांसी पर लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्नी के मिडिल स्कूल के पीछे शुक्रवार को एक मां व बेटी की फांसी पर लटकी लाश बरामद की गयी। मृतक का पति हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पति के स्कूल के सामने महिला द्वारा बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक के परिजन और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है।

कुन्नी के सकरिया रोड निवासी मीना गुप्ता (35) पति संजय गुप्ता व उसकी सात साल की बेटी आस्था गुप्ता की फांसी की फंदे पर लटकी लाश कुन्नी के मिडिल स्कूल कैम्पस के पीछे पलाश के पेड़ में लटकी मिली है। मृतक का पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ है।

महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव भी चल रहा था। पारिवारिक विवादों और दोनों परिवार के बीच चल रहे तनाव को लेकर महिला परेशान थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें