Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के बहादुरगढ़ में बाइक चालक की ट्रक से टक्कर के कारण हुई मौत, बाइक के यू–टर्न लेते ही मारी टक्कर

February 23, 2024

हरियाणा के बहादुरगढ़ में बाइक चालक की ट्रक से टक्कर के कारण हुई मौत, बाइक के यू–टर्न लेते ही मारी टक्कर

हरियाणा के बहादुरगढ़ में ट्रक एक बाइक से टक्करा गया। जेसे ही बाइक चालक ने अपनी बाइक से यू–टर्न लिया। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान 21 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया की शुभम सुबह किसी काम के लिए घर से बाहर निकला था। उसे आज ही सराय औरंगाबाद पहुंचना था। शुभम पिछले कुछ दिनों से नूना गांव में ही रह रहा था। मूलरूप से शुभम हिसार जिले का निवासी था। शुभम के पिता ने बताया की जब एक्सीडेंट हुआ तो उस समय वह वही मौजूद थे।

पिता ने बताया कि एक्सीडेंट उनकी आंखों के सामने हुआ। पहले तो वह स्तब्ध रह गए। बाद में उन्होंने आस पास मौजूद लोगों की सहायता से शुभम को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन एक्सीडेंट इतना भीषण था कि चोट लगने से काफी खून बह था। अस्पताल पहुंचकर जब डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया।
सेक्टर 6 थाना पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान कर ली है। जांच में ट्रक चालक का नाम कुलदीप सामने आया है। जिसके खिलाफ शुभम के पिता जयप्रकाश के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें