Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में भाजपा नेता की गुंडागर्दी, अपने करिंदों के साथ जमीनी विवाद में किसान को बुरी तरह से पीटा, मामला दर्ज

May 18, 2024

हरियाणा में  भाजपा नेता की गुंडागर्दी, अपने करिंदों के साथ जमीनी विवाद में किसान को बुरी तरह से पीटा, मामला दर्ज

हिसार में भाजपा के जिला सचिव कृष्ण सरसाना पर मारपीट के आरोप लगे हैं। पुलिस ने भी कृष्ण सरसाना पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले के कृष्ण सरसाना ने एक किसान पर 7 से 8 आदमियों के साथ हमला बोल दिया। हमले में किसान बुरी तरह घायल हो गया। घायल के शरीर पर चोटों के साथ साथ शरीर में अंदरूनी कई फ्रैक्चर भी हुए है।

शिकायतकर्ता बलवान निवासी खेरिया गांव ने बताया कि वह 15 मई को अपने खेत में पानी लगाने के लिए खेतों पर बाइक से गया हुआ था। सुबह करीब 7 बजे का समय था। अपने काम से निवृत्त हो जब वह 10 बजे के करीबन वापस जा रहा था। तभी रास्ते में उसे कुछ लोगों ने घेर लिया।

बाइक और कार में सवार होकर आए थे हमलावर

बलवान को पीछे से आकर वरना कार ने रोक लिया। आरोपी कार और बाइक से आए थे। जिसके बाद आरोपियों ने किसान पर लाठी, डंडे, रॉड और गडांसी से हमला कर दिया। मौके पर 7 से 8 हमलावर किसान बलवान को बेरहमी से पीटते रहे। आरोपी किसान को अधमरी हालत में सड़क फेंक गए।

आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। गांव के लोगों ने ही बलवान को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।बलवान को गंभीर चोटें आई हैं। शरीर में कई फ्रैक्चर्स भी है।

जमीनी विवाद में किया हमला

दरअसल किसान बलवान और कृष्ण सरसाना पहले पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। तभी जुगलान निवासी बलजीत नामक व्यक्ति ने कृष्ण सरसाना से जमीन खरीदी थी। जिसकी कीमत भी उसने दे दी थी।

लेकिन कृष्ण सरसाना ने जगासरी में स्थित जमीन अभी तक बलजीत के नाम नहीं की है। इससे पहले भी कृष्ण सरसाना ने अपने आदमी भेज कर उसे धमकी दिलवाई थी। इसी जमीन की रंजिश के चलते उस पर आरोपियों ने हमला किया।

पुलिस ने बलवान की शिकायत के आधार पर कृष्ण सरसाना के खिलाफ धारा 148, 149, 341, 323, 325, 427, 120B, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ जांच पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें