Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के हिसार में वैज्ञानिक ने अपनी बेटी की हत्या कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला; साथी कर्मचारी ने कहा डिप्रेशन का शिकार था

हिसारः हरियाणा में एक पिता ने अपनी 8 साल की मासूम बेटी शनाया की हत्या कर दी। साइंस लैब में मौजूद सर्जिकल ब्लेड से बेरहमी के साथ शनाया को काट कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं इसके बाद लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस(LUBAS) में वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार गोयल एक सुसाइड नोट लिखा और खुद भी आत्महत्या कर ली।

हिसार में स्थित लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस(LUBAS) में डॉ. संदीप कुमार गोयल वेटरनरी सर्जरी रेडियोलॉजी विभाग में बतौर वैज्ञानिक काम करत रहे थे। संदीप की बेटी का कुछ दिन पहले जन्मदिन था। रविवार शाम 4 बजे संदीप अपनी बेटी को शॉपिंग करवाने के लिए लेकर गया। कुछ समय बीतने के बाद जब पत्नी नीतू ने फोन किया तो संदीप ने फोन नही उठाया।

मां का भी फोन न उठाने पर परिजनों को चिंता हुई। और उसे ढूंढने के लिए परिजन संदीप के ऑफिस पहुंच गए। जहां एक कमरे के अंदर से फोन की रिंगटोन सुनाई दे रही थी। परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो संदीप और शनाया के शव खून से लथपथ पड़े थे।

कहता था दफ्तर में दिमाग खराब रहता है

पत्नी ने कहा की घर में सब ठीक था। किसी से कोई झगड़ा नही हुआ था। कोई गृह कलेश या मन मुटाव नही था। कुछ दिन पहले संदीप ने अपनी मां को बताया कि उसका दिमाग ऑफिस में खराब रहता है। वह ऑफिस में ठीक महसूस नहीं करता। संदीप की मां कुछ दिन पहले पोती शनाया के जन्मदिन पर आई थी। वह मध्य प्रदेश में अपने छोटे बेटे के साथ रहती है।

साथ ही काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया की वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। इस बात का उन्होंने कई बार जिक्र भी किया था। वह कई डॉक्टर्स से भी मिल चुके थे। उन्होंने डॉक्टर्स से परामर्श भी किया की उन्हे आत्महत्या के विचार आते है। वह इन सबसे काफ़ी परेशान हैं।

Exit mobile version