Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में घर के पास ही व्यक्ति की हत्या कर फेंका शव, पड़ोस में रहने वाली महिला पर शक

June 13, 2024

कैथल में घर के पास ही व्यक्ति की हत्या कर फेंका शव, पड़ोस में रहने वाली महिला पर शक

हरियाणा के कैथल में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना कैथल के गांव बलबेहड़ा की है। जहां व्यक्ति का शव उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव बलबेहड़ा निवासी 45 वर्षीय जगरूप के रूप में हुई है। जगरूप के भाई गुलाबा ने बताया कि वह तीन भाई और तीन बहनें हैं। तीनों भाई शादीशुदा है और साथ ही रहते थे। गुलाबा ने बताया कि जरगरूप का पड़ोस में रहने वाली महिला कविता के साथ चक्कर चल रहा था।

जगरूप का अक्सर कविता के घर पर आना-जाना लगा रहता था। गुलाबा ने आरोप लगाया कि कविता ने ही उसके भाई की बाहर से लोग बुलाकर हत्या करवाई है और हत्या के बाद शव गली में फेंकवा दिया। गुलाबा ने पुलिस को भी कविता के बारे में शिकायत दी है।

सुबह 4 बजे उठा तो देखा भाई गायब था

गुलाबा ने बताया कि वह अपने कमरे में सोया हुआ था। सुबह 4 बजे उठा तो देखा उसका भाई अपने बिस्तर पर नहीं था। जिसके बाद वह दरवाजा खोलकर बाहर गया तो कुछ ही दूरी पर उसके भाई का शव पड़ा था। जिसे देख कर वह अचंभित रह गया।

उसके शोर मचाते ही सभी परिजन व कॉलोनी में रह रहे आस पास के सभी लोग घर से बाहर आ गए। और जगरूप के शव को गाली के बीच में पड़ा देख कर दंग रह गए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

गुलाबा ने बताया कि उसके भाई के पैरों की एड़ियों पर घिसने के निशान थे। पड़ोस में बने कविता के घर के बाहर से लेकर जहां शव पड़ा था वहां तक घसीटने के निशान बने हुए थे। जिसके बाद उसे शक हुआ कि कविता ने अन्य आदमियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की ओर शव को गली में फेंक दिया।

गुलाबा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या, और हत्या से संबंधित साक्ष्य मिटाने की साजिश के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें