Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में युवक ने महिला को डराने के लिए उठाया चाकू, गर्दन पर लगा मौत

February 2, 2024

गुरुग्राम में युवक ने महिला को डराने के लिए उठाया चाकू, गर्दन पर लगा मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला की चाकू लगने से मौत हो गई। 50 वर्षीय महिला रोशनी 70 वर्षीय नफे उर्फ खमाई नाथ के साथ कुटिया में कई सालों से रहती आ रही थी। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। झगड़े में ही नफे उर्फ खमाई नाथ ने रोशनी को डराने के लिए चाकू उठाया लेकिन चाकू ने महिला की जान ले ली।

चाकू से महिला की गर्दन कट गई। इसके बाद खमाई नाथ मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही अपना नेटवर्क सक्रिय कर दिया। पुलिस ने पता चला कि खमाई नाथ पटौदी में स्थित जेजे कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वे खमाई नाथ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

अस्पताल में पहुंचते ही हो गई मौत

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब उन्हें सूचना मिली तो कुटिया में उन्होंने देखा कि रोशनी खून से लथपथ थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। खमाई नाथ ने कहा कि चाकू लगने के बाद वह डर गया था और मौके से भाग गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें