Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत नहर से बरामद हुआ शव, एक हाथ काट, पांव रस्सी से बांध नहर में फेंका, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

April 10, 2024

पानीपत नहर से बरामद हुआ शव, एक हाथ काट, पांव रस्सी से बांध नहर में फेंका, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पानीपत (हरियाणा) : हरियाणा के पानीपत में नहर से एक लाश बरामद हुई है जिसके हाथ कटे हुए थे और पांल रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस लाश मिलने के बाद हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस के नहर में शव होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी थी।

सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच में जुट गई है। फिलहाल लाश किसकी है इसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की हालत खराब होने के कारण पुलिस को इसकी पहचान करने में परेशानी आ रही है। मृतक की शिनाख्त करने का पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जो लाश मिली है उसका एक हाथ कटा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ में लाल रंग का धागा बंधा हुआ है। मृतक के शरीर पर क्रीम रंग का कुर्ता है। मृतक के पैरों को रस्सी से बांधा गया है। जिससे साफ पता चलता है की किसी ने हत्या के प्रयास से इस घटना को अंजाम दिया है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि आस पास के थानों में मृतक का हुलिया भेजा गया है, साथ ही सोशल मीडिया के द्वारा भी मृतक की पहचान करने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। मृतक की उम्र करीबन 40–45 वर्ष के बीच है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें