Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में भतीजे ने चाचा को बनाया शिकार, ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, आरोपी फरार

June 24, 2024

पानीपत में भतीजे ने चाचा को बनाया शिकार, ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, आरोपी फरार

हरियाणा के पानीपत में भतीजे ने चाचा की कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

पीड़ित की पहचान गांव नंगला पार निवासी 50 वर्षीय आज़ाद के रूप में हुई है। पारिवारिक रंजिश के चलते युवक ने व्यक्ति को अपनी गोलियों का निशाना बना लिया। गोलियों की आवाज सुन कर व्यक्ति के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग गया।

आजाद के परिजनों ने जेसे ही उसे घायल अवस्था में देखा परिजन बिना देरी किए व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंचे। शहर के निजी अस्पताल में परिजनों ने आजाद को भर्ती करवाया।

अस्पताल के द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहले घटनास्थल पर पहुंची। मौके से पुलिस ने 10 खाली खोल बरामद किए। आरोपी की पहचान घायल के भतीजे राजन के रूप में हुई है।

पुलिस परिजनों के बयान लेने में जुट गई है। आगामी कार्यवाही घायल के बयान लेने के बाद की जायेगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस को मिली जानकारी में ये बात सामने आई है की घटना को पारिवारिक कारणों या रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें