Site icon Dainik Savera Times

रेवाड़ी में मां ने बच्चों 2 बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी निगला, महिला और बेटी की मौत; बेटा गंभीर

Suicide

Suicide

रेवाड़ी (हरियाणा): हरियाणा के रेवाड़ी में एक परिवार के 3 सदस्यों ने जहर निगल लिया। इनमें से 2 की मौत हो गई, वहीं परिवार के बेटे की हालत गंभीर है। दरअसल एक मां ने अपनी बेटी और बेटे को जहर निगलने को कहा और खुद भी उनके साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद हालत खराब हो गई। महिला और बेटी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

मृतक महिला की पहचान 39 वर्षीय अनिल कुमारी उसकी बेटी स्वीटी (18) निवासी राव तुलाराम कॉलोनी (नारनौल ) के रूप में हुई है। मां और 2 बच्चों ने जब जहर निगला को सेहत खराब होने पर वह उल्टियां करने लगे। पड़ोसियों ने परिवार की एेसी हालत देखी तो उनके परिजनों को सूचित किया।

परिवार के अन्य सदस्य इन्हे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचें। जहर पूरे शरीर में फैल जाने से मां और बेटी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि बेटे की हालत अभी गंभीर है। जो गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मिली जानकारी में अभी तक जहर के सेवन का कारण सामने नहीं आया हैं।

आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता लगा कि कुछ महीने पहले अनिल कुमारी के पति का भी निधन हो चुका था। जिस कारण अनिल कुमारी परेशान थी। हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर पूरी छानबीन कर रही है।

Exit mobile version