Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला को बीमा पॉलिसी के झांसे में फंसा कर पति पत्नी ने ठगे 65 लाख रुपए, गिरफ्तार

June 19, 2024

महिला को बीमा पॉलिसी के झांसे में फंसा कर पति पत्नी ने ठगे 65 लाख रुपए, गिरफ्तार

हरियाणा के सिरसा शहर में पति पत्नी ने मिलकर एक महिला से 65 लाख की ठगी की। दंपत्ति ने महिला को बीमा पॉलिसी में होने वाले मोटे मुनाफे का झांसा देकर फंसा लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान करावल नगर, दिल्ली निवासी सुमित कुमार और अंबेडकर नगर, दिल्ली निवासी सुमित की पत्नी तानिया के रूप में हुई है। सिरसा एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन मिले थे। जिन्हे जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है।

इसके अलावा एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपियों का एक गिरोह है, जो लोगों को अलग अलग ढंग से अपने झांसे में फंसा कर उन्हे ठग लेते है। इस गिरोह के 5 अन्य सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य सहयोगियों की जानकारी निकलवाने की कोशिश जारी है।

पति पत्नी व इनके साथियों ने मिलकर महिला को बेवकूफ बनाकर उसे अपने झांसे में फंसा लिया। दंपत्ति ने महिला को बीमा पुलिस से मिलने वाले मुनाफे के बारे में समझाया। जिसके बाद महिला आरोपियों की बात से सहमत हो गई।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा का गठन कर आरोपियों के गिरोह को धर दबोचा था। पुलिस आरोपियों के पास से ठगी की रकम निकलवाने में लगी है। सिरसा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया  था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें