Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में पति ने पत्नी को गला दबा कर मार डाला, 7 साल पहले किया प्रेम विवाह, 2 बच्चों की मां थी महिला

हरियाणा के सोनीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। महिला के 2 बच्चे है, जिनके ऊपर से मां का साया उनके पिता ने ही छीन लिया।

मृतका की पहचान महमूदपुर (मायका) निवासी मोनिका के रूप में हुई है। जो विवाह पश्चात से हिसार में किराए के मकान में किराया देकर रह रहे थे। मोनिका ने परिजनों के विपरीत जाकर रवि से प्रेम विवाह किया था। दोनो दंपत्ति का वैवाहिक जीवन 7 साल तक सामान्य रूप से चल रहा था।

लेकिन घटना से 15 दिन पहले ही रवि मोनिका और अपने दोनो बच्चों को लेकर अपने गांव बैयांपुर खुर्द आया था। जहां पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा की मोनिका का पति रवि अपने आपे से बाहर हो गया और मोनिका के साथ मारपीट करने लगा।

गुस्से में आकर रवि ने मोनिका को पीटने के पश्चात मोनिका का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। मोनिका की हत्या किए जाने की सूचना रवि के पिता ने रवि के ममेरे भाई मल्हा माजरा गांव निवासी राजेश को दी।

जिसके बाद नंबरदार राजेश ने बिना देरी किए अपने बुआ के बेटे रवि के खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने राजेश की शिकायत के आधार पर रवि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version