Site icon Dainik Savera Times

यूपी के वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदातः एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

वाराणसी। प्रदेश के वाराणसी में एक ही परिवार के चार लोगों ने खुदकुशी कर ली। यह मामला गुरुवार को देर शाम सामने आया। आत्महत्या करने वालों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है मरने वाले चारों लोग आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार वाराणसी के कैलाश भवन की तीसरी मंजिल पर ये घटना हुई है, जहां चारों का शव फंदे से लटकता मिला है। ये चारों लोग आंध्र प्रदेश से वाराणसी घूमने आए थे। चारों खुदकुशी की वजह क्या है? ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर जाकर छानबीन करने में जूट गई है। इस वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

Exit mobile version