Dainik Savera Times

UP में जमकर बवाल, जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग, DM-SP मौके पर

**EDS: SCREENGRAB VIA PTI VIDEOS** Sambhal: Police and security personnel stand guard amid protest by locals during a second survey of the Jama Masjid, claimed to be originally the site of an ancient Hindu temple, in Sambhal, Sunday, Nov. 24, 2024. Police used tear gas and "minor force" in the face of stone pelting by locals on Sunday as tension escalated during the survey of the Mughal-era mosque. (PTI Photo) (PTI11_24_2024_000049A)

संभलः उत्तर प्रदेश में संभल जिले की एक अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वेक्षण का कार्य बीते मंगलवार को किया गया। रविवार को जब फिर से सर्वे के लिए टीम पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर भीड़ द्वारा पत्थरबाजी की गई औऱ पुलिस पर भीड़ द्वारा पत्थरबाजी की गई औऱ पुलिस तथा भीड़ के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।

फिलहाल संभल में तनावपूर्ण हालात हैं. सुबह साढ़े सात बजे सर्वे की टीम जामा मस्जिद के अंदर दाखिल हुई। करीब एक घंटे तक हालात सामान्य थे तभी अचानक भीड़ आ गई है और पुलिस के बीच बहस हो गई। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने मोर्चा संभाला और आक्रोशित भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

 

DM-SP ने समझाने की कोशिश की
डीएम और एसपी आक्रोशित भीड़ को समझाने के लिए पहुंचे तो आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी है. जामा मस्जिद के आसपास के इलाके में इकट्ठा हुई भीड़ को हटाने के लिए जमा मस्जिद के सदर ने मस्जिद के अंदर से किया ऐलान किया लेकिन भीड़ हटी नहीं और कुछ देर में पत्थरबाजी शुरू हो गई।

 

10 उपद्रवियों को लिया गया हिरासत में…
संभल। संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार को सर्वेक्षण का कार्य दूसरी बार शुरू हुआ लेकिन इस बीच अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। एक अधिकारी ने बताया कि 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और हिंसा की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लगाने की भी कोशिश की।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा, ‘‘ घटनास्थल के पास एकत्रित भीड़ में से कुछ उपद्रवी बाहर आए और उन्होंने पुलिस दल पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे।’’

Violence in Sambhal over Mosque survey

 

सीसीटीवी फुटेज के माध्यम की की जाएगी पहचान 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्रोन, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोगों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से एक-दो पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पथराव करने वालों और उन्हें उकसाने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेसिया ने कहा, ‘‘ हमने पथराव की घटना के सिलसिले में करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।’’ पेसिया ने पत्रकारों से कहा कि उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया और अब उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Exit mobile version