Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानवता शर्मसारः महिला के शव से वार्ड बॉय ने चुराए सोने के कुंडल, जानिए किस अस्पताल का है मामला

April 20, 2025

मानवता शर्मसारः महिला के शव से वार्ड बॉय ने चुराए सोने के कुंडल, जानिए किस अस्पताल का है मामला

यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, प्रदेश के शामली जिले के एक अस्पताल में महिला शव के कान से सोने के कुंडल वार्ड बॉय ने चुराए लिये। जिसका CCTV भी सामने आया है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक सरकरी अस्पताल का बताया जा रहा है।

मामला सीसीटीवी में कैद
अस्पताल में काम करने वाले वार्ड बॉय ने महिला शव के कान से सोने के कुंडल चुराते हुए यह शर्मनाक हरकत CCTV में कैद हो गई। इस सीसीटीवी फुटेज में वार्ड बॉय महिला शव के कान से कुंडल चुराते साफ देखा जा सकता है। वहीं, इस वायरल सीसीटीवी फुटेज ने CMO को भी सवालों के घेरे में ला खड़ा कर दिया है।

 

सड़क हादसे में महिला हुई थी घायल
जानकारी के अनुसार श्वेता नाम की एक महिला की थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के बाईपास रोड पर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद तुरंत घायल महिला को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें