Site icon Dainik Savera Times

पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मार डाला

मेरठ। मेरठ जिले के एक गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर गांव की है। नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आज सुबह एक महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान फरजाना (30) के रूप में की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आपसी कहासुनी में फरजाना के पति मौसम ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।’’ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version