Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में पति ने प्रेम संबंध के संदेह में की पत्नी की हत्या

September 11, 2023

दिल्ली में पति ने प्रेम संबंध के संदेह में की पत्नी की हत्या

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने प्रेम संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय तिर्के ने कहा, मौजपुर के विजय मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को चाकू मारने को लेकर पीसीआर कॉल आई। निशा (32) पर उसके पति साजिद ने घर पर कई बार चाकू से वार किया था। पुलिस ने बताया कि निशा को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी गर्दन, छाती और दाएं हाथ पर चाकू से कई बार वार किया गया था। पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच हाथापाई के दौरान उनकी 11 वर्षीय बड़ी बेटी ने बीच बचाव किया जिस बीच उसके हाथ पर भी चोट लग गई। तिर्के ने कहा, दंपति की दो बेटियां है जो घटना के दौरान घर पर ही मौजूद थी। जाफराबाद पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307(हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और साजिद को गिरफ्तारी कर लिया गया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले मोबाइल ठीक करने की दुकान चलाता था और अभी बेरोजगार है। पुलिस ने बताया कि साजिद को पत्नी के प्रेम संबंध में होने का संदेह था। हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को जब्त कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें