Site icon Dainik Savera Times

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, दोनों का हुआ था प्रेम विवाह

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां, चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहाव पट्टी मार्ग पर गुरवट ग्राम सभा में पति द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई है। वहीं पति का शव घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर पाया गया है। बताया जा रहा है कि पति ने भी संभवत: आत्महत्या की है। इस घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। महिला का नाम आरती सिंह व पुरुष का नाम संतोष सिंह बताया जा रहा है। मूल रूप से दोनों अंबेडकर नगर के रहने वाले थे यहां पर किराए के मकान में रहा करते थे। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। इस मामले में चोलापुर थाना अध्यक्ष से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि हत्या है की आत्महत्या!

Exit mobile version