Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चलती ट्रेन में महिला से रेप की कोशिश, बचने के लिए महिला ने उठाया खौफनाक कदम

March 24, 2025

चलती ट्रेन में महिला से रेप की कोशिश, बचने के लिए महिला ने उठाया खौफनाक कदम
हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में 23 वर्षीय महिला दुष्कर्म से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। जीआरपी ने बताया कि यह घटना सिकंदराबाद से मेडचल जा रही एमएमटीएस (मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट र्सिवस) ट्रेन में शनिवार को हुई। महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़िता ने रविवार को पुलिस को दिए बयान में बताया कि 22 मार्च की शाम वह ट्रेन के महिला डिब्बे में यात्र कर रही थी। उसने बताया कि डिब्बे में सवार दो महिला यात्री अलवल रेलवे स्टेशन पर उतर गईं और वह डिब्बे में अकेले रह गई। उसने बताया कि करीब 25 साल का एक अज्ञत व्यक्ति उसके पास आया और यौन संबंध बनाने की मांग की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की जिससे बचने के लिए उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।

जीआरपी ने बताया कि महिला को सिर, ठुड्डी, दाहिने हाथ और कमर पर गहरी चोटें आईं और कुछ यात्रियों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने कहा कि अगर वह उस व्यक्ति को दोबारा देखेगी तो पहचान सकती है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला) और धारा 131 (बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है। निजी क्षेत्र में काम करने वाली महिला ने बताया कि वह अपना मोबाइल फोन ठीक करवाने के लिए 22 मार्च को मेडचल से सिकंदराबाद आई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें