Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑनलाइन रोमांस कर वीडियो शूट करता था कपल, हजारों लोग लाइव लुटाते थे पैसा… हैरान कर देगी वजह

June 28, 2025

ऑनलाइन रोमांस कर वीडियो शूट करता था कपल, हजारों लोग लाइव लुटाते थे पैसा… हैरान कर देगी वजह

नेशनल डेस्क : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा कपल को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पति-पत्नी पैसा कमाने के लालच में ऑनलाइन अश्लील वीडियो शूट करते थे। कपल को संबंध बनाते हुए हजारों लोग लाइव देखते थे। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से हजारों रुपये चार्ज किए जाते थे। पति की उम्र 41 व पत्नी की उम्र 37 साल है, जो वीडियो बनाते समय अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर मास्क लगाते थे।

यह कपल शहर के अंबरपेट इलाके के मलिकार्जुन नगर में स्थित एक फ्लैट में रहता था, वहीं पर वीडियो बनाए जाते थे। पुलिस को फ्लैट पर रेड के दौरान हाईडेफिनेशन कैमरे, ट्राइपॉड और रिंग लाइट जैसे कई उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों अपने वीडियो किसी ऐप के जरिए बेचते थे। अश्लील कंटेंट के लिए पैसे वसूले जाते थे, आरोपियों के साथ अधिकतर युवा कनेक्ट थे।

एक वीडियो की कीमत 2 हजार रुपये

एक वीडियो की कीमत 2 हजार रुपये और रिकॉर्डिड क्लिप के लिए 500 रुपये वसूल किए जाते थे। यह कपल इस धंधे से काफी कमाई कर चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में कोई और लोग तो शामिल नहीं।

ये लोग कितने टाइम से वीडियो बना रहे थे, इसका अभी पता नहीं लग पाया है? आरोपी दंपती ने कबूल किया है कि वे आर्थिक तंगी से परेशान होकर ऐसा करते थे। बाद में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में लोगों को ब्लैकमेल करने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पहले ऑटो चलाने का काम करता था, जो बाद में बीमार हो गया।

दंपती की दो बेटियां

दंपती की दो बेटियां हैं, जो पढ़ाई में होनहार हैं। एक इंजीनियरिंग की छात्रा है, जबकि दूसरी ने हाल में 99 फीसदी अंकों से 12वीं पास की है। बेटियों की कॉलेज की फीस और दवाइयों के खर्चे के लिए ये लोग गलत काम करने लगे थे। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट के तहत दंपती से पूछताछ की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें