नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक और छात्रा ने गंभीर आरोप लगा थे। छात्रा ने कहा था कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता (IIM Calcutta) के एक छात्र ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। अब मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता के पिता और आरोपी की मां ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि बेटी के साथ रेप की वारदात नहीं हुई है।
पिता ने कहा कि उनकी बेटी सो रही है, वह पूरी तरह से नॉर्मल है। उसके साथ किसी ने न कोई गलत हरकत की है, न ही किसी ने रेप किया है। उन लोगों को 11 जुलाई (शुक्रवार) को रात को लगभग साढ़े 9 बजे एक कॉल आई थी। कॉलर ने बताया था कि बेटी ऑटो से नीचे गिर गई है। इस वजह से वह बेहोश हो गई और उसको इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
🚨 SHOCKING! Another rape rocks West Bengal.
A woman lured into IIM Calcutta’s boys’ hostel with pizza & a “counselling session”—drugged and raped by a student.
Campus security in question! Accused arrested! pic.twitter.com/rQ2mVA3u0V
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) July 12, 2025
इससे पहले पीड़ित छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता ने बताया था कि वह काउंसिलिंग के लिए हॉस्टल पहुंची थी। आरोपी स्टूडेंट ने काउंसिलिंग के बहाने उसे हॉस्टल में बुलाया था। खाने के लिए पिज्जा दिया और फिर पानी। इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। बाद में होश में आने पर पता लगा कि उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता ने संबंधित छात्र को इसके लिए दोषी ठहराया तो उसने उसे धमकी दी। कहा कि अगर किसी को बताया तो उसको गंभीर परिणाम झेलने होंगे।
बता दें कि मामले में पीड़िता ने हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। कोलकाता पुलिस ने मामले में BNS की धारा-64 और 123 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया गया है। पुलिस ने उसे अलीपुर कोर्ट में पेश कर 7 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा है। मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।
आरोपी की पहचान महावीर टोप्पनवर उर्फ परमानंद जैन के तौर पर हुई है। उसकी मां ने बताया कि रात को उसके दोस्त ने फोन कर महावीर को अरेस्ट करने की जानकारी दी थी। उनका बेटा निर्दोष है, रेप जैसा घिनौना काम नहीं कर सकता। वह पुलिस स्टेशन में कहां है, वे लोग नहीं जानते? वह कॉलेज के अंतिम वर्ष में था, कभी भी ऐसा गंदा काम नहीं कर सकता।
मेष: दिन शुभ रहेगा...