Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा के ब्रैम्पटन में प्रसिद्ध पंजाबी बिजनेसमैन के घर में घुसकर बदमाश ने की फायरिंग

September 9, 2024

कनाडा के ब्रैम्पटन में प्रसिद्ध पंजाबी बिजनेसमैन के घर में घुसकर बदमाश ने की फायरिंग

ब्रैम्पटन (कनाडा): कनाडा में भी कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है। कभी कोई पंजाबी पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करता है तो कभी पंजाबी खुलेआम सड़क पर फायरिंग करते हैं। गायक एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग के बाद अब नया मामला ब्रैम्पटन के एक प्रसिद्ध पंजाबी बिजनेसमैन के घर पर बदमाशों द्वारा फायरिंग का मामला सामने आया है।
रविवार देर रात करीब तीन बजे एक बदमाश बिजनेसमैन के घर के पहले मुख्य द्वार पर आया लेकिन वहां पर सुरक्षा के लिए लोहे की मजबूत ग्रिल लगी होने के कारण घर में प्रवेश नहीं कर पाया। इसके बाद वह घर की बैकसाइड पर गया। वहां पर पीछे खिड़की को तोड़कर बिजनेसमैन के घर में घुस गया। जब बदमाश ने घर की खिड़की तोड़ी को आवाज होने पर बिजनेसमैन की बहन नींद से उठ गई और जैसे ही खिड़की की तरफ बढ़ी तो बदमाश ने महिला की आंखों पर पेपर स्प्रे कर दी।
इसके बाद बदमाश ने घर में एक के बाद एक 22 राउंड फायर किए। वारदात के बाद बदमाश घर का दरवाजा खोल कर फरार हो गया।
इस वारदात में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। पील पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। पुलिस को भी अभी तक बदमाश के घर में घुसकर फायरिंग किए जाने का मोटिव समझ नहीं आया है। क्यों कि जिस बदमाश ने घर में फायरिंग की उसने किसी पर भी सीधे गोली नहीं चलाई। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और बिना कुछ लूटे वहां से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें