Site icon Dainik Savera Times

जमीन के लिए शादी, सुहागरात पर पति की हत्या; अनिरुद्धाचार्य की रील देख 20 साल की लड़की ने कैसे किया बड़ा कांड?

Madhya Pradesh crime news

मध्य प्रदेश डेस्क : मध्य प्रदेश में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या को एक युवती ने अंजाम दिया, जिसने मृतक की एक रील कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के साथ देखी थी। पहले से शादीशुदा 20 साल की युवती ने शख्स से पहले दोस्ती की, बाद में शादी रचाई। इसके बाद सुहागरात में पनीर में नशीली दवा खिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में युवती समेत 3 लोगों को अरेस्ट किया है।

मृतक की पहचान जबलपुर के रहने वाले इंद्र कुमार तिवारी के तौर पर हुई है। पिछले दिनों वे अनिरुद्धाचार्य की कथा में गए थे। इस दौरान अनिरुद्धाचार्य से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे परिवार में अकेले हैं, शादी नहीं हुई है। उनके पास 18 एकड़ जमीन है, उनको चिंता है कि उनके बाद इसकी देखभाल कौन करेगा। अनिरुद्धाचार्य ने उनको सलाह दी थी कि साधु बनकर जमीन को समाजसेवा में लगाइए।

वीडियो हुआ था वायरल

अपनी जमीन पर बच्चों को फ्री में शिक्षा देने के लिए स्कूल खुलवाइए। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद वीडियो को जैसे ही कुशीनगर की साहिबा बानो ने देखा, एक खौफनाक साजिश रची। बानो पहले से मैरिड थी और पति कौशल के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए इंद्र कुमार तक पहुंच गई। कौशल को शातिर महिला ने भाई बताया था।

इंद्र को गोरखपुर बुलाकर महिला ने 5 जून को कुशीनगर इलाके के होटल आइडियल में विवाह किया था। इंद्र ने शादी के समय बानो को 2 लाख रुपये की ज्वेलरी भी दी थी। यहां कौशल और समसुद्दीन नाम के शख्स की मौजूदगी में दोनों ने शादी की। इसके बाद साहिबा बानो ने इंद्र को पनीर राइस में नींद की गोलियां दीं। उसके अचेत होते ही आरोपी उसे कार के जरिए सुकरौली ले गए।

चाकू से वार कर हत्या

यहां चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। साथ में रुपये और ज्वेलरी ले गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शादी से पहले एक हलफनामा भी बनवाया था, जिसमें इंद्र की संपत्ति का वारिश बानो और कौशल को बनाया था। पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच में बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी मूल रूप से गोरखपुर के ही रहने वाले हैं।

 

Exit mobile version