Site icon Dainik Savera Times

Jabalpur : एक तरफा प्यार में किशोरी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक तरफा प्यार में सनकी शख्स ने किशोरी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सोमवार की रात की है, जब 17 साल की तमन्ना नामक किशोरी अपने एक मित्र के साथ कार में बैठी थी। इसी दौरान मच्छरहाई निवासी गुफरान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में तमन्ना को एक निजी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। गोमती थाना क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह राठौर ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की वजह एक तरफा प्रेम बताया जा रहा है। आरोपी गुफरान के साथ तमन्ना पढ़ती थी और दोनों का परिचय भी था। बीते कुछ दिनों से तमन्ना ने गुफरान से बात करना बंद कर दिया था। वहीं, गुफरान ने उसे किसी दूसरे लड़के के साथ घूमते देखा। इससे वह तमन्ना के पीछे पड़ गया।

सोमवार की शाम को भी गुफरान ने तमन्ना को अपने मित्र के साथ कार से कहीं जाते देखा तो वह उसके पीछे चल पड़ा। कार रुकी तो उसने तमन्ना पर चाकू से कई प्रहार कर दिए। पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के करीब के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी की पहचान की जा सकी।

Exit mobile version