Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar : NetPlus कर्मी का हाथ काटने के 48 घंटे के बाद लुटेरों ने एक और व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला

August 31, 2024

Jalandhar : NetPlus कर्मी का हाथ काटने के 48 घंटे के बाद लुटेरों ने एक और व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला

जालंधर। शहर में चोरों व लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जहां, एक लूटपाट का नया मामला सामने आया है। 48 घंटे पहले लुटेरों ने NetPlus के कर्मी सनी पर हमला करके उसका हाथ काट दिया था। जिसको लेकर अभी तक लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात के 48 घंटे के बाद लुटेरों ने एक और व्यक्ति पर लूट की वारदात को लेकर कातिलाना हमला करते हुए गोली चला दी। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान उधम सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मकसूदा मंडी में सामान लोड करके जा रहे गाड़ी चालक से लुटेरों ने लूट की कोशिश की। लुटेरे वारदात को अंजाम देने में तो नाकाम रहे, लेकिन लुटेरे जाते हुए गाड़ी चालक को कातिलाना हमला करके फरार हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गाड़ी चालक अस्पताल भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने बताया कि वह देर रात 10.30 बजे मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गाड़ी भरने के बाद जाने लगा कि तभी ब्राउन रंग की इंडिका कार में 4 युवक आए।

इस दौरान उक्त युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। वहीं लुटेरों के साथ पहले ही दो युवक मंडी में पैदल आए हुए थे। इस दौरान लुटेरों ने उसे पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास किया। पीड़ित ने कहा कि उसने लुटेरों की पिस्तौल छीननीं चाही तो उन्होंने उस पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली ऊधम सिंह के हाथ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फ़रार हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें