Site icon Dainik Savera Times

जालंधरः CP Swapan Sharma की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 10 किलो हेरोइन सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

जालंधर। सीपी स्वपन शर्मा की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां, टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में पॉश एरिया ग्रीन पार्क से सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने एक किलो हेरोइन और करीब 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसी कड़ी में सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फिरोजपुर के चार और नशा तस्करों को काबू किया है। आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर और संचालकों से जुड़े थे।

 

यह नशा तस्कर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। एक को पहले 1 किलो हेरोइन और ₹4 लाख ड्रग मनी के साथ पकड़ा गया था। सभी संदिग्धों का आपराधिक रिकॉर्ड है।

Exit mobile version