Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, मां की शिकायत पर 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ 2 युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब युवक नाबालिग को घसीट कर कमरे में ले गए और उसे अपनी हवस का शिकार बना रहे थे तो किसी ने उसकी वीडियो बना ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
पुलिस ने वीडियो के अंश देखने और पीड़ित नाबालिग लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों गुलशन और बीरू के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के लिए 376, 506 और लड़की के नाबालिग होने की सूरत में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत थाना डिवीजन नंबर-1 में मामला दर्ज किया है।

बुआ को खाना देकर लौट रही थी कि रास्ते से उठा लिया

जालंधर के जानकी नगर में रहने वाली प्रवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पिछले दिनों उसकी नाबालिग बेटी अपनी बुआ को खाना देकर लौट रही थी कि उन्हीं के घर पास रहते बीरू और गुलशन ने उसकी बेटी को जबरदस्ती उठा लिया। दोनों उसे उठाने के बाद अपने घर की ऊपरी मंजिल में पर ले गए।

वहां पर दोनों नाबालिग के साथ मुंह काला किया। लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन दोनों आरोपी उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। इसी दौरान किसी ने छुप कर दोनों आरोपियों की इस हरकत को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

पीड़िता ने दोनों आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद अपनी सारी आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद मां बेटी को लेकर थाना डिवीजन नंबर-1 में पहुंची। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज किया।

Exit mobile version