Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar : रैनक बाजार के कारोबारी के सिर में लगी गोली

जालंधर। पंजाब के जालंधर से एक गोली चलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर के रैनक बाजार के कारोबारी पर जवाहर नगर में गोली चली है। मिली जानकारी के अनुसार थाना-5 के इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने पुष्टि भी की है। जिसे गोली लगी है उसकी पहचान मानव (रैनक बाज़ार में मनियारी कारोबारी) के रूप में बताई जा रही है। गोली कारोबारी के सिर में लगी है और निजी हॉस्पिटल में फिलहाल ऑपरेशन जारी है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

इधर, बताया जा रहा है कि मानव की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मानव का अपने पिता से काफी विवाद रहता था और आज सुबह भी उनकी अपने पिता से किसी बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। उसके बाद ही मानव ने यह कदम उठाया।

Exit mobile version