Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

December 28, 2024

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

आर. एस. पुरा-जम्मू (कमल कुंडल) : मीरा साहिब पुलिस ने पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुख्यात नशा तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया। उसे सेंट्रल जेल कोट भलवाल में बंद किया गया है।

तस्कर की पहचान मोहम्मद मुश्ताक उर्फ चन्नी निवासी कोठे शेख मीरां साहब के रूप में हुई है। संभागीय आयुक्त जम्मू से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। तस्कर को बाद में सेंट्रल जेल कोट भलवाल, जम्मू में बंद कर दिया गया है।

तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कई एफआईआर पहले से ही दर्ज हैं, जो क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को ड्रग्स की आपूर्ति करके नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने में शामिल था। एनडीपीएस मामलों में गिरफ्तारी के बावजूद, उसने अपनी गतिविधियों में सुधार नहीं किया और नशे की तस्करी करता रहा।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें