Site icon Dainik Savera Times

Jammu and Kashmir : डोडा में छात्रा को यौन संबंध बनाने की पेशकश करने पर शिक्षक गिरफ्तार

accused arrest in doda

accused arrest in doda

जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक नाबालिग छात्रा को यौन संबंध बनाने की पेशकश करने और ऐसा न करने पर उसे आंतरिक परीक्षा में फेल करने की धमकी देने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवाह में तैनात शिक्षक के खिलाफ 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

छात्रा को संदेश भेजा

प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा को संदेश भेजकर यौन संबंध बनाने के बदले पंजाब के एक कॉलेज में मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला दिलाने में मदद की पेशकश की और दावा किया कि वह पहले भी कुछ अन्य लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने छात्र को कथित तौर पर धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए, वरना वह उसे आंतरिक परीक्षा में फेल कर देगा। प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भद्रवाह पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version