Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Thane के शाहपुर में आभूषण की दुकान के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

December 22, 2024

Thane के शाहपुर में आभूषण की दुकान के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

ठाणे : महाराष्ट्र के Thane जिले के शाहपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों ने आभूषण दुकान के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात 10:30 बजे हुई जब दिनेशकुमार मानाराम चौधरी, उनके नियोक्ता और एक अन्य व्यक्ति काम खत्म करने के बाद गोठेघर इलाके में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के बाहर इंतजार कर रहे थे। शाहपुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कुछ गोलियां चलाईं, जो चौधरी को लगीं और रविवार तड़के ठाणे के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने चौधरी के पास मौजूद एक थैला चुरा लिया। वरिष्ठ निरीक्षक जितेन्द्र ठाकुर ने बताया कि चौधरी (25) महालक्ष्मी ज्वैलर्स में कर्मचारी था। घटना का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारी ने बताया, पुलिस उपाधीक्षक मिंलिद शिंदे की देखरेख में जांच शुरू हो गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए जिले में कई जगहों पर नाकेबंदी की गई है।

हमलावरों के भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए इलाके के साथ-साथ मुंबई-नासिक राजमार्ग के हिस्सों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। गोलीबारी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में व्यापक असंतोष फैल गया है तथा शाहपुर व्यापार संघ ने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें