Site icon Dainik Savera Times

दोस्ती और प्यार… पति पर जानलेवा हमला करवाया, फिर सास को मौत के घाट उतरवाया… सोनम से शातिर पूजा कौन?

Uttar Pradesh crime news

उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बारे में पता होगा। उनकी पत्नी सोनम मामले में हत्यारोपी है। यह मामला कहीं न कहीं उससे मेल खा रहा है। 22 जून को पुलिस ने 55 साल की एक महिला का शव बरामद किया था। मृतका की पहचान सुशीला राजपूत के तौर पर हुई थी।

मामला जिले के टहरौली इलाके के कुम्हारिया में सामने आया था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की मास्टरमाइंड पूजा जाटव है, जो मृतका की छोटी बहू है। मासूम चेहरे वाली पूजा पहले अपने पति पर भी जानलेवा हमला करवा चुकी है। मामले में उसे जेल हो चुकी है, वह बेहद शातिर है। जेल से बाहर आने के बाद पूजा की मुलाकात कल्याण राजपूत नाम के शख्स के साथ हुई थी।

पेशी के बाद दूसरे से अफेयर

दोनों पेशी पर एक साथ कोर्ट आए थे। कल्याण आपराधिक प्रवृत्ति का है, दोनों की दोस्ती हुई, बाद में अफेयर शुरू हो गया। बता दें कि दोनों को लिव इन में रहते 6 महीने ही बीते थे कि एक हादसे में कल्याण मारा गया। इसके बाद पूजा को उसके ससुराल वालों ने बहू के तौर पर अपना लिया। बताया जाता है कि पूजा कल्याण के बड़े भाई संतोष के साथ प्यार करने लगी, दोनों के रिश्ते से एक बेटी भी है।

बहन और उसके प्रेमी को बुलाया घर

दोनों के रिश्ते से खफा होकर उसकी पत्नी रागिनी का पति से विवाद रहने लगा और वह मायके चली गई। सूत्रों के मुताबिक पूजा ने अपने ससुर से भी अवैध संबंध बना लिए थे, वह परिवार की पूरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहती थी। उसकी सास रास्ते में रोड़ा बन रही थी। पूजा ने 22 जून को पति और ससुर को ग्वालियर भेज दिया। बाद में अपनी बहन कामिनी और उसके बॉयफ्रेंड अनिल को घुर बुलाया।

इंजेक्शन लगाकर दी मौत

इसके बाद अपनी सास सुशीला को चाय पिलाकर नशीला इंजेक्शन दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी लाखों रुपये कैश और गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस को शुरू में बड़ी बहू पर शक हुआ, लेकिन कॉल रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज से राज खुल गया।

Exit mobile version