Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कलयुगी बाप! पिता-पुत्री के रिश्तों को किया तार-तार, अपनी ही बेटी को धमकाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, दूसरी बेटी पर थी बुरी नजर

August 3, 2025

कलयुगी बाप! पिता-पुत्री के रिश्तों को किया तार-तार, अपनी ही बेटी को धमकाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, दूसरी बेटी पर थी बुरी नजर

लुधियाना Daughter : मेहरबान इलाके की एकता कालोनी में एक कलयुगी बाप ने पिता-पुत्री के रिश्तों को तार-तार कर दिया। बाप अपनी ही नाबालिग बेटी को धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाप जब भी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाता था तो उसे धमकी देता था कि अगर उसने किसी को बताया कि जान से मार देगा। यही नहीं बेटी जब शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थी तो वह उसे पीटता भी था। बेटी डर के मारे सब सहती रही और उसने किसी से कुछ नहीं कहा।

एक माह पहले छोटी बेटी ने बाप को जबरन उसकी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा तो उसने अपनी मां को बताया। पीड़िता फिर भी मुंह खोलने को तैयार नहीं हुई तो छोटी बहन ने उसे कहा कि अगर तूने सच नहीं बताया तो बाप उनके साथ भी ऐसा ही करेगा क्योंकि बाप ने दूसरी नंबर की बेटी पर भी बुरी नजर रखनी शुरू कर दी थी। पीड़िता ने फिर अपनी मां को सारी बात बताई। पीड़िता की मां ने थाना मेहरबान में शिकायत दी और पुलिस ने नाबालिगा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मैडीकल टैस्ट भी करवा दिया है।

पीड़िता की मां ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिसमें से तीन बेटियां व एक बेटा है। उसने बताया कि दो बेटियां बेटे से बड़ी हैं, जबकि एक बेटी छोटी है। उसने बताया कि उसका पति शराबी है और वह अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखता था। उसने बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है। कुछ समय पहले बेटी एक लड़के के साथ बाजार में घूम रही थी तो उसे आरोपी ने देख लिया। उसी बात को लेकर वह उसे धमकता था। पीड़िता की मां ने बताया कि एक महीने पहले वह खुद बीमार थी और ग्लूकोस चढ़ाने के लिए डॉक्टर के पास गई थी। घर पर बेटियां व उनका बाप था। छोटे बच्चे बाहर चले गए और बड़ी बेटी घर पर अकेली रह गई।

बाप ने अकेली होने का फायदा उठाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना दिए। दूसरे नंबर की बेटी ने उसे देख लिया। उसने बताया कि दूसरे नंबर वाली बेटी अपनी बड़ी बहन को लगातार कहती रही कि वो मां को सब कुछ बता दे लेकिन बड़ी बेटी डरी हुई थी। उसने बताया कि दूसरे नंबर की बेटी ने फिर उसे इस बारे में बताया। पीड़िता की मां ने बताया कि जब उसने इस बारे में अपने पति के साथ बात की तो वह मानने को तैयार नहीं था और उसने फिर से बेटी को धमकाना शुरू कर दिया।

तीन दिन पहले बड़ी बेटी ने उसके सामने ही सब कुछ बता दिया और कहा कि पहले भी वो उसके साथ घर में इस तरह की हरकतें करता रहा। उसने बताया कि फिर उन्होंने थाना मेहरबान में जाकर पति के खिलाफ शिकायत दी। महिला ने बताया कि उसका पति उस दिन से घर से फरार है। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि बच्ची की मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और सिविल अस्पताल में बच्ची का मैडीकल करवा दिया है। मैडीकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें