Site icon Dainik Savera Times

खालिस्तान समर्थकों की करतूत, गणतंत्र दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दिल्ली के उत्तम नगर में लिखे नारे

देश में गणतंत्र दिवस के पहले माहौल खराब करने की प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान की करतूत सामने आई है। माहौल को बिगाड़ने के लिए खालिस्तान के समर्थकों ने छुपते-छुपाते हुए पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में हस्तसाल क्षेत्र में स्थ्ति एक स्कूल कू दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिख डाले।

लोगों ने जब स्कूल कीू दीवार पर खालिस्तानी नारे देखे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दीवारों से नारे मिटा दिए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह खालिस्तान समर्थकों का किया धरा है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मेट्रो स्टेशन पर भी लिखे थे नारे

सिख फार जस्टिस के प्रमुख एवं भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की शह पर दिल्ली में नारे लिखने की खालिस्तान समर्थकों की यह करतूत कोई नई या फिर पहली नहीं है। इससे पहले भी प्रतिबंधित आतंकी संगठन के समर्थक दिल्ली के मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखने का दुस्साहस कर चुके हैं। इसके अलावा चंद्र विहार इलाके में भी नारे लिखे थे।

Exit mobile version