Site icon Dainik Savera Times

किडनैप कर नाबालिगा से करता रहा दुष्कर्म, मां ने शिकायत की तो पुलिस ने नहीं की सुनवाई

Kidnapped : चंडीगढ़ रोड स्थित महादेव कालोनी में रहने वाली एक नाबालिगा को किडनैप करके उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिगा को किडनैप करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। नाबालिगा की मां ने थाना डिवीजन नंबर सात में शिकायत की तो पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद बच्ची की मां ने उच्च अधिकारियों को भी शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 26 अप्रैल को उसने पुलिस के हैल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत की तो थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने के साथ साथ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है।

नाबालिगा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने 15 फरवरी 2025 को उन्हें धमकी दी कि अपनी बेटी की शादी उसके साथ करवाएं नहीं तो बेटी को किडनैप करके उसकी हत्या कर देगा। नाबालिगा की मां ने बताया कि उसने बेटी को घर में रखा और बाहर जाने नहीं दिया। उसने बताया कि 21 फरवरी को वह किसी काम से बाहर चले गई और उसकी बेटी घर के बाहर चले गई। आरोपी ने उसी दिन बेटी को किडनैप कर लिया। जब वह घर आई तो बेटी घर में नहीं थी। उसके बाद उसने बेटी को फोन किया लेकिन बेटी का मोबाइल नंबर ऑफ आ रहा था। नाबालिगा की मां ने बताया कि उसने फिर आरोपी के फोन पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन उसका नंबर भी स्विच ऑफ था।

यही नहीं आरोपी की मां का फोन नंबर भी उस दिन ऑफ था। उसका आरोप है कि आरोपी की मां भी इस मामले में शामिल थी। उसने बताया कि 26 अप्रैल को को उसने पुलिस के हैल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत दी और कहा कि थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। हैल्पलाइन नंबर से थाना प्रभारी से जवाब तलबी हुई तो उन्होंने सोमवार को फटाफट आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। जांच अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है।

Exit mobile version