नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए रेप मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ रही है। अब मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा के वकील ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। मनोजित के वकील राजू गांगुली के अनुसार ये बात सच है कि मनोजित मिश्रा के शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं। मनोजित की बॉडी पर लव बाइट के निशान भी पाए गए हैं। अभियोजन पक्ष ने हालांकि इस बारे में नहीं बताया है। पुलिस ने बताया था कि पीड़िता ने रेप के दौरान आरोपी के साथ काफी संघर्ष किया था।
वकील ने मामले में सवाल उठाए कि बताया गया है कि मुख्य आरोपी की बॉडी पर खरोंच के निशान मिले। क्या कभी यह भी बताया गया कि उसकी बॉडी पर लव बाइट के भी निशान मिले। अगर मामले में दुष्कर्म किया होता तो कभी भी लव बाइट के निशान नहीं मिले होंगे। आपको बता दें कि मामले में अब तक 3 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। मुख्य आरोपी टीएमसी का पूर्व छात्र नेता रहा है। इसकी वजह से बीजेपी उसके ऊपर हमलावर है।
– पीड़िता के बयानों में मतभेद मिला है। क्या मनोजित को फंसाने की साजिश रची गई। क्या पुलिस ने पीड़िता का फोन जब्त कर कॉल रिकॉर्डिंग की जांच की है।
– पीड़िता के अनुसार कथित वारदात रात को साढ़े 10 बजे हुई। मामले में अगले दिन शाम को लगभग पौने 5 बजे कंप्लेन दी गई। अगर पीड़िता को जबरन बंधक बनाया गया था तो उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी थी?
– पीड़िता ने तुरंत थाने में जाकर अपने साथ हुई वारदात की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी?
मामले में एक आरोपी के पिता की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उनका कहना है कि मामला कोर्ट में सुना जाना है। उन लोगों को न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। जांच के दौरान भी सच सामने आ जाएगा। वहीं, मामले में तीनों आरोपियों को 8 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। जो गार्ड अरेस्ट किया गया है, उसका नाम पिनाकी है, जिसको 4 जुलाई तक हिरासत में भेजा गया है।
#Kolkatalawcollege : 24-year-old first-year law student at South Calcutta Law College was allegedly gang-raped on June 25 inside a guardroom by former student Monojit Mishra and 2 senior students. Acc. to the FIR, the victim said the assault was filmed and used to blackmail her. pic.twitter.com/1z14RE8aX0
— Shivangi Saxena (@shivangi441) June 27, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...