
नेशनल डेस्क : दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा एक सीरियल किलर फरार हो गया है। उसका नाम सोहराब है, जो 3 दिन की पैरोल पर बाहर निकला था। जेल प्रशासन के अलावा लखनऊ पुलिस उसकी तलाश कर रही है, वह अब तक वापस नहीं लौट सका है। सोहराब ने अपनी पत्नी से मुलाकात करने के लिए 3 दिन की पैरोल मांगी थी, उसने लखनऊ जाने की बात कही थी। पैरोल के बाद सोहराब जेल नहीं पहुंचा।
इसके बाद जेल प्रबंधन के हाथ-पैर फूल गए और लखनऊ पुलिस से संपर्क साधा गया। सूत्रों के मुताबिक अभी सोहराब का सुराग नहीं लग सका है। सोहराब एक खतरनाक सीरियल किलर है, जो मर्डर के कई मामलों को अंजाम दे चुका है। बता दें कि उसने जेल में रहते हुए समाजवादी पार्टी (SP) की सरकार के दौरान लखनऊ के अआदतगंज में पूर्व एमपी शफीकुर्रहमान बर्क के नाती का मर्डर करवा दिया था।
एक पूर्व पार्षद का मर्डर भी वह करवा चुका है। लखनऊ के अमीनाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पप्पू पांडे की उसने सुपारी देकर हत्या करवाई थी। 2005 में सोहराब के छोटे भाई का लखनऊ के हुसैनगंज में मर्डर कर दिया गया था। हत्या का बदला तीनों भाइयों ने मिलकर एक साल बाद ईद कि दिन लिया था।
तीनों भाइयों ने हत्यारोपियों को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या से पहले तीनों ने एसएसपी को फोन किया था। आरोपियों ने कहा था कि भाई का बदला लेने जा रहे हैं, रोक सको तो रोक लो। 1 घंटे में ही 3 मर्डर किए गए थे। अब पुलिस की टीमें सोहराब की तलाश में जुटी हैं।
#BREAKING: Serial killer Sohrab was temporarily released from Tihar Jail on parole but failed to surrender back. He faces multiple murder charges, including three killings in Lucknow (2005). Delhi Police is actively searching for him after Tihar authorities alerted them pic.twitter.com/5yQ0unZNDG
— IANS (@ians_india) July 6, 2025
बता दें कि सलीम, सोहराब और रुस्तम तीनों सगे भाई हैं और जेल से ही अपने गिरोह को चलाते हैं। यहीं नहीं, तीनों भाइयों ने एक साथ दिल्ली के बड़े शोरूम में दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। सामने आया है कि पैरोल खत्म होने के बाद सोहराब अपनी पत्नी से भी मिला है।